{"_id":"66ef5b5fecf3194f31059764","slug":"female-hcs-officer-meenakshi-dahiya-arrested-in-bribery-case-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-11026-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रिश्वत मामले में महिला एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रिश्वत मामले में महिला एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एक लाख रुपये के रिश्वत मामले में पांच माह से फरार एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हरियाणा सिविल सर्विसेज अधिकारी (एचसीएस) मीनाक्षी दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद दहिया को पंचकूला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
सेवानिवृत्त जिला मत्स्य अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया ने मत्स्य विभाग के सेवादार के माध्यम से चार्जशीट से नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देते समय ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह और सेवादार सत्येंद्र सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। मत्स्य विभाग के रिश्वत केस की एफआईआर में मीनाक्षी दहिया का नाम एसीबी की जांच में सामने आया था।
एसीबी की जांच में सामने आया कि मीनाक्षी दहिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को रिपोर्ट भेजने से पहले ही सेवादार को निर्दोष साबित कर दिया था। शिकायत में रिटायर जिला मत्स्य अधिकारी ने आरोप लगाया था कि सीनियर एचसीएस अधिकारी एवं संयुक्त सचिव दहिया ने 17 अप्रैल को स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह के माध्यम से पंचकूला स्थित अपने कार्यालय में चार्जशीट से नाम हटाने के लिए बुलाया और एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी
इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट न्यायालय ने रिश्वत के केस में एचसीएस ऑफिसर मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी कर कहा था कि प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता मीनाक्षी दहिया के साथ उनके रसोइए से एक लाख रुपए की रिश्वत की वसूली के संबंध में सबूत मौजूद हैं। उसे 29 मई को रंगे हाथों पकड़ा था। न्यायमूर्ति चितकारा ने कहा था कि पुलिस ने उससे रिश्वत की रकम बरामद की है।