फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fearless novices are driving autos on the roads without any documents

Panchkula News: बिना दस्तावेज के बेखौफ नौसिखिए सड़कों पर दौड़ा रहे ऑटो

Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fearless novices are driving autos on the roads without any documents
कालका। शहर में बिना दस्तावेज के ऑटो दौड़ रहे हैं। इन ऑटो चालकों के ऊपर पुलिस शिकंजा भी नहीं कस रही है। काफी चालकों के पास ऑटो चलाने के लिए जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। शहर की सड़कों पर नौसिखिए ऑटो दौड़ा रहे हैं। इसके कारण रोजाना इन ऑटो में बैठने वाली सवारियों की जान खतरे में रहती है। ऑटो के बेतरतीब दौड़ने से सड़क हादसों का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन



शहर में इस समय भारी तादाद में ऑटो चल रहे हैं। इनमें से कुछ ऑटो को नाबालिग लड़के चला रहे हैं तो कुछ ऑटो चालकों के पास अपने ऑटो के दस्तावेज ही पूरे नहीं हैं। अधिकतर ऑटो चालकों को यातायात नियमों की ही जानकारी नहीं है। इसके अलावा यह ऑटो चालक सवारी दिखते ही बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर खड़े हो जाते हैं। इस कारण उनके पीछे चलने वाले वाहन चालक कई बार अपने वाहन से नियंत्रण खो देते हैं।
विज्ञापन




पुलिस विशेष अभियान चलाए और ऐसे चालकों पर शिकंजा कसे


ट्रैफिक पुलिस को अभियान चलाकर बिना कागजात के ऑटो दौड़ा रहे वाहन चालकों पर लगाम लगानी चाहिए। शहर में एक ऑटो को कई बार अलग-अलग चालकों को बेच दिया जाता है। वह भी बिना कागजात के, जोकि सुरक्षा के हिसाब से सही नहीं है। - सितार चंद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन







शहर में नाबालिग लड़के बिना कागजात के ऑटो दौड़ा रहे हैं, जिनके पास ऑटो के पूरे दस्तावेज भी नही है। यह सड़क पर सवारी बिठाने के लिए कहीं पर भी ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस को इन पर शिकंजा कसना चाहिए। - नरेश धीमान, स्थानीय निवासी।






ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले ऑटो चालकों पर नकेल कसी जाएगी। -अमित दहिया, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article