फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Father of three children dies, family says he was given a drug injection

Panchkula News: तीन बच्चों के पिता की मौत, परिजनों ने बताया कि नशे का टीका लगाया

Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father of three children dies, family says he was given a drug injection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। कस्बा फतेहबाद में मंगलवार को मजदूर परिवार से संबंधित प्रताप सिंह की नशे के टीके ने जान ले ली। तीन बच्चों के पिता प्रताप सिंह के स्वजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी है।
प्रताप सिंह के बड़े भाई ने बताया कि उसके भाई के तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले वह गलत संगत में पड़ गया, इससे नशे का आदी हो गया। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले गुप्तांग के पास नशे का टीका लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसको इलाज के लिए पहले तरनतारन, फिर अमृतसर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने प्रताप सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने का सुझाव दिया। बाद दोपहर प्रताप सिंह को वापस घर लाया गया, जिस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रताप सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके मोहल्ले में दिन के समय सरेआम चिट्टा बिकता है। चिट्टा बेचने वाली मंडली ने सप्ताह में अपने-अपने दिन पक्के कर रखे हैं। सोमवार से बुधवार, वीरवार से शनिवार दो विभिन्न गुट नशा बेचते हैं। जबकि रविवार को कस्बे से बाहर से आए लोग सरेआम चिट्टा बेचते हैं। उधर, थाना गोइंदवाल साहिब के मुखी प्रभजीत सिंह कहते है कि परिवार के पास ड्यूटी अधिकारी को बयान दर्ज करने लिए भेजा था, लेकिन उन्होंने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। मौत नशे के टीके से हुई या कोई और कारण था इस बाबत कुछ कहना ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed