{"_id":"642dd43d78e9ef7fa50d09b4","slug":"fat-grains-included-in-the-diet-of-players-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-107073-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खिलाड़ियों की डाइट में मोटा अनाज शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खिलाड़ियों की डाइट में मोटा अनाज शामिल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के खिलाड़ियों को अब तक मुहैया कराए जा रहे आहार में परिवर्तन किया गया है। सरकार ने अब खिलाड़ियों के आहार को और संतुलित व पौष्टिक बनाने के उद्देश्य से मोटे अनाजों को इसमें शामिल कर लिया है। इस कड़ी में सबसे पहला डाइट परिवर्तन पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) के सभी खेल केंद्रों में किया गया है, जबकि जल्दी ही राज्य के बाकी सभी खेल केंद्रों में भी खिलाड़ियों की डाइट में मोटा अनाज शामिल कर लिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक प्रेस बयान में दी।
खेल मंत्री ने बताया कि मोटे अनाज के तहत, खिलाड़ियों को हफ्ते में तीन बार रागी दलिया, बाजरे की रोटियां और बाजरा-दाल खिचड़ी के रूप में मुहैया करवाया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को समय-समय पर ऑनलाइन व ऑफ़लाइन क्लासों द्वारा मोटे अनाज के सेवन के लाभों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विभाग की प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से घोषित किए गए मोटे अनाज के अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023 (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलट्स- 2023) की तर्ज पर यह फैसला किया गया है। खेल विभाग की तरफ से इस नए उपक्रम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।