{"_id":"6467d206a41c6b6d400d1cd4","slug":"farmers-will-get-8-hours-electricity-at-the-time-of-paddy-sowing-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-144748-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धान की बुआई के समय किसानों को मिलेगी 8 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धान की बुआई के समय किसानों को मिलेगी 8 घंटे बिजली
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से आगामी खरीफ फसल सीजन के दौरान राज्य में धान की निर्विघ्न बुआई सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को विभाग के जिला गुरदासपुर कार्यालय का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति के लिए हिदायतें दीं।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड में दौरे करके ट्रांसफार्मरों और लाइनों का निरीक्षण करें और किसी तरह की कोई कमी हो तो समय पर दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि धान की बुआई को प्रभावशाली ढंग से करने के लिए राज्य को चार जोन में बांटा गया है और धान की बुआई का काम चारों जोन में 10, 16, 19 और 21 जून से शुरू होगा। इसके अंतर्गत किसानों को लगातार 8 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।