फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   farmers will be given money ?for their wheat Soon : Deputy Chief Minister

किसानों को जल्द देंगे गेहूं खरीद का पैसा : उपमुख्यमंत्री

Wed, 12 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
farmers will be given money ?for their wheat Soon : Deputy Chief Minister
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर किसानों को गेहूं खरीद की राशि का भुगतान कर दिया है। विभिन्न कारणों से जिन किसानों की रकम अदायगी होनी बाकी है, उसका भुगतान जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि जिन किसानों का गेहूं अब तक मंडियों में नहीं आया है, जल्द ही उसके लिए एक दिन में सरकारी खरीद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ फसल खरीद व भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

किसानों के लगभग 56 हजार बैंक खातों में पैसे जाने बाकी हैं। लगभग 12 हजार खातों की जांच की जा रही है और इसके लिए किसानों से संपर्क साधकर सही जानकारी ले रहे हैं। इनके अलावा 16 हजार से ज्यादा किसानों ने अपनी जानकारी सही रूप से अपलोड नहीं की है। ऐसे किसानों को एक सप्ताह में अपना ऑनलाइन रिकॉर्ड सही करने को कहा जाएगा ताकि उनका भुगतान किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने इस वर्ष गेहूं खरीद के ऑनलाइन भुगतान पर संतोष जाहिर किया और कहा कि किसानों को उपज का पैसा उनके खातों में देना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिकॉर्ड अपलोड करने और बैंक खातों की सही जानकारी देने के मामले में अगले सीजन में सुधार देखने को मिलेगा। दुष्यंत ने बताया कि प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में जितना गेहूं गेट पास कटने के बाद रखा हुआ हैै, उसकी खरीद बुधवार को होगी। अधिकारियों को गेहूं खरीद संबंधी काम 15 मई तक निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed