{"_id":"67ad060b7c18b065c7084b4e","slug":"farmers-union-held-a-meeting-regarding-the-siege-of-capitals-on-march-5-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-125509-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 5 मार्च को राजधानियों के घेराव को लेकर किसान यूनियन ने की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 5 मार्च को राजधानियों के घेराव को लेकर किसान यूनियन ने की मीटिंग
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की मीटिंग बुधवार को चप्पड़चिड़ी में हुई। जिला प्रधान दविंदर सिंह की प्रधानगी में हुई मीटिंग के दौरान 5 मार्च को होने वाले घेराव और अन्य मुद्दों पर विचार किया गया।
मीटिंग में कहा गया है कि 5 मार्च को राजधानियों का अनिश्चतकालीन घेराव किया जाएगा। इसे लेकर ब्लाॅक प्रधानों की ड्यूटियां लगाई गईं कि सभी प्रधान 30 ट्राॅलियां लेकर आएं और जिला कमेटी के हर सदस्य को पांच-पांच ट्राॅलियों का इंतजाम करने को कहा गया। इस दौरान यह भी मांग की गई कि लावारिस पशुओं को काबू पाने के लिए कार्रवाई की जाए ताकि फसलों को नुकसान और हादसों से बचाया जा सके।
साथ ही दूसरे राज्यों से व्यापार करने के लिए बाॅर्डर खोलने और पंजाब के लिए वाघा बार्डर खोलने की भी मांग की गई। इस मौके पर मीटिंग में दर्शन सिंह दुराली, जसपाल सिंह नियामिंया, गुरमीत सिंह खूनीमाजरा, अमरीक सिंह भोला, कुलदीप सिंह कुरड़ी, जसवंत सिंह पुनिया, सोहन सिंह चप्पड़चिड़ी भी मौजूद रहे। संवाद