फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers' union burns copies of US-India trade deal to protest

Panchkula News: किसान यूनियन ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Wed, 11 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' union burns copies of US-India trade deal to protest
बरवाला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे व्यापार समझौते के खिलाफ बरवाला सब तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सैंकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और बिल की प्रतियां जलाकर अपना असंतोष जताया।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने इस अवसर पर कहा कि यह ट्रेड डील किसानों और मजदूरों के लिए डैथ वारंट साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश में कंपनियों का राज कायम होगा और आम जनता की खुशहाली प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने नीति बनाकर पूरे देश का पैसा कुछ पूंजीपतियों की जेब में डाल दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो 23 मार्च को पिपली में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक यह समझौता रद्द नहीं किया जाता। यह समझौता किसानों और देश में भोजन पैदा करने वालों के हितों के लिए घातक है और आम जनता के लिए संकट का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि व्यापार समझौते को तुरंत रद्द किया जाए और देश की कृषि व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed