फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers took out tractor march in Kalka-Pinjore-Barwala in support of Delhi March

Panchkula News: दिल्ली कूच के समर्थन में किसानों ने कालका-पिंजौर-बरवाला में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Sun, 18 Feb 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march in Kalka-Pinjore-Barwala in support of Delhi March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर-कालका-बरवाला। दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने, रबड़ की गोलियां चलाने, जगह-जगह बैरिकेडिंग कर उनको रोकने के विरोध में शनिवार को पिंजौर, कालका और बरवाला में बड़ी संख्या में किसानों को ट्रैक्टर मार्च किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कालका-पिंजौर और बरवाला में अलग-अलग रैलियां निकाली गईं। पिंजौर और कालका में निकाली रैली में करीब एक सौ ट्रैक्टर शामिल रहे।
जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार रोकने के लिए उन पर अत्याचार कर रही है। शनिवार को हुसन चौधरी के नेतृत्व में पिंजौर, कालका व दून क्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है।ट्रैक्टर मार्च दून क्षेत्र के गांव चरनिया से शुरू होकर कालका, रेलवे रोड, तहसील के सामने से होते हुए कालका मेन बाजार से होते हुए पिंजौर से गुजरते हुए नालागढ़ रोड पर आकर खत्म हुआ।
विज्ञापन

एमएसपी गारंटी कानून से मुकर गई सरकार : नरेंद्र नयागांव
बरवाला। एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव और संयुक्त किसान मोर्चा टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष ब्रिजपाल राणा खटौली के नेतृत्व में बरवाला में ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर मार्च से पहले नरेंद्र नयागांव ने कहा कि केंद्र की सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने का वादा कर किसानों के आंदोलन को खत्म कराया था परंतु आंदोलन खत्म होने के बाद अपने वादे से मुकर गई है। टालमटोल की नीति अपनाकर किसानों के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी पर कोई निर्णय न लिए जाने पर जब किसान सरकार से बात करने के लिए दिल्ली जाना चाह रही है, तो उनके लिए युद्ध के मैदान की तरह बड़े बड़े बैरिकेड खड़े किए जा रहे हैं। उन पर आंसू गैस के गोलों की बरसात कर व रबड़ की गोलियां चलाकर उनको बुरी तरह घायल किया जा रहा है। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष ब्रिजपाल राणा खटौली ने कहा कि अगर सरकार के दिमाग में यह है कि किसानों में एकता नहीं है तो यह सरकार की गलतफहमी है। इस ट्रैक्टर मार्च में वरिष्ठ किसान भम्बुल सिंह राणा बतौड़, वकील सिंह, सुरिंद्र छीदां, ब्लाक रायपुररानी के प्रधान गुरमीत सिंह, जगतार सिंह मानक्यां, सिमरनजीत भगवानपुर, गुरविंदर व गुरजीत भरैली सहित काफी किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed