फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers put photos of crops damaged by rain on the portal by August 25, will be Girdawari later

Haryana: बारिश से खराब हुई फसलों की फोटो 25 अगस्त तक अपलोड करें किसान, उप मुख्यमंत्री ने दी ये जानकारी

Thu, 11 Aug 2022 03:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 03:40 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर किसी किसान का अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है तो विभाग द्वारा जांच करके क्षतिपूर्ति की जाएगी। अभी तक 160 से अधिक किसानों ने अपने नुकसान का ब्योरा दिया है। 

विज्ञापन
Farmers put photos of crops damaged by rain on the portal by August 25, will be Girdawari later
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर 25 अगस्त तक किसान खराब फसल के फोटो खींचकर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जियोटेग करे। हरियाणा सरकार सही नुकसान के आकलन के लिए पहले जलभराव से प्रभावित फसलों के इन फोटो को देखेगी और इसके बाद गिरदावरी की अन्य सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

 

यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विधायक किरण चौधरी द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। किरण ने मांग की कि किसानों को फसल खराबे का समय पर मुआवजा दिया जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर किसी किसान का अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है तो विभाग द्वारा जांच करके क्षतिपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन

 

अभी तक 160 से अधिक किसानों ने अपने नुकसान का ब्योरा दिया है, बाकि प्रभावित किसान भी अपलोड करें। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए अपनी जिम्मेदारी के प्रति सदैव तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार एचआरडीएफ के पैसे से प्रदेशभर में 800 करोड़ रुपये की लागत से 14,000 तालाबों को ठीक कर रही है, ताकि इनका पानी प्रयोग किया जा सके। इससे गांव में जलभराव की समस्या पर काबू पाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed