फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers Movement: After 363 days, farmers reached home from Chandimandir and Jalauli toll after being honored

किसान आंदोलन : सम्मानित होकर 363 दिन बाद चंडीमंदिर और जलौली टोल से घर पहुंचे किसान

Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: After 363 days, farmers reached home from Chandimandir and Jalauli toll after being honored
पिंजौर/बरवाला। कृषि कानूनों की वापसी के बाद पंचकूूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंडीमंदिर टोल प्लॉजा और जलौली टोल प्लाजा पर आंदोलनरत किसानों ने करीब 363 दिन के बाद शनिवार को घर वापसी की। चंडीमंदिर टोल पर शाम सात बजे तक किसानों के टेंट लगे रहे और टोल भी शुरू नहीं हुआ। इसके बाद किसानों ने टोल खाली कर दिया। इस दौरान किसानों ने टोल प्लॉजा पर सुखमणि साहिब का पाठ और कीर्तन किया। विजयी जश्न के साथ आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर युवराज के पिता योगराज और गायक गुरबाज सिंह भी टोल प्लॉजा चंडीमंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला प्रधान भाकियू नरिंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह ने कहा कि यह हम सभी किसानों की जीत है। यह उन किसानों की जीत है जो हर समय डटकर आंदोलन को चलाते रहे। हुक्मरानों की गाड़ियों के आगे लेटकर कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस अवसर पर गुरमेल सिंह, कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह, बब्बू गरीड़ा, प्रोफेसर भाग सिंह, दिलवारा, जरनैल सिंह, इंदरजीत सिंह, तरनजीत सिंह, विक्की निडाना, कर्म सिंह, गुरभाग सिंह धमाला, हर्ष कुमार चड्डा, मिलनप्रीत, दिलबाग सिंह, जग्गा सरपंच, सोनी करनपुर, हरिंदर करनपुर, दिला सिंह खेड़ा, गफूर मोहम्मद, पोला खान, भीम सिंह, देविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह का सिरोपा से सम्मानित किया। इस मौके पर योगराज सिंह ने कहा कि 18 माह की लड़ाई के बाद यह किसानों की जीत हुई है। अगर यह बिल आठ नौ माह पहले वापस हो जाता तो कई किसानों की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

नरिंद्र सिंह की अगुवाई में चला आंदोलन
जिले में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरिंद्र सिंह की अगुवाई में किसान आंदोलन चला। नरिंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरजंट सिंह ने ब्लॉक प्रधान की जिम्मेदारी संभालकर किसानों को साथ लिया। इस दौरान पिंजौर ब्लॉक में आने वाले बीजेपी के मंत्री आदि का किसानों ने जमकर विरोध किया और काले झंडे भी दिखाए। नरिंद्र सिंह और गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएम मनोहर लाल, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का क्षेत्र में आने पर विरोध किया। उन्होंने बताया कि रोष प्रकट करते किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने 12 सौ किसानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जिसमें से 50 किसानों पर नामजद पर्चा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी तरफ से टोल प्लॉजा शुरू करने की पूरी तैैयारी है। शनिवार 7 बजे तक टोल प्लॉजा पर किसानों द्वारा टेंट नहीं उठाए गए। अगर किसान टोल प्लाजा छोड़ देते हैं तो टोल शुरू कर दिया जाएगा। नरेंद्र वोहरा मैनेजर टोल प्लॉजा चंडीमंदिर।
किसानों का सम्मान कर निकाली फतेह मार्च
बरवाला। तीनों कृषि कानूनों के वापस होने और किसान आंदोलन को सफल बनाने की खुशी में शनिवार को जलौली टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नया गांव की अध्यक्षता में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर युवराज के पिता योगराज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। किसान नेताओं और किसानों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होता है तो कोई भी ताकत उसे नहीं हरा सकती। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को सफल बनाने में सभी किसान मोर्चा व किसानों तथा हर वर्ग के लोगों के सहयोग की जीत है। उन्होंने किसान नेताओं व किसानों को किसान आंदोलन को सफल बनाने पर उन्हें बधाई दी।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के उपलक्ष्य में आज जो किसान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले सभी किसान नेताओं किसानों आदि लोगों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं इस खुशी में आज जलौली टोल प्लाजा से एक किसान फतेह मार्च भी निकाला गया। यह फतेह मार्च ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकाला गया जो जलौली टोल प्लाजा से शुरू होकर पूरे बरवाला कस्बे की सड़कों से होकर डेराबस्सी मार्ग पर स्थित किसान नेता वकील सिंह के घर पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह बरवाला, ब्लॉक प्रधान बृजपाल रायपुररानी, ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह ठरवा, किसान नेता वकील सिंह सहित काफी संख्या में किसान नेता कार्यकर्ता व किसान व अन्य लोग मौजूद रहे। उधर किसान द्वारा आज टोल से अपनी वापसी कर देने पर टोल कंपनी कर्मचारी टोल की साफ सफाई, रंग-रोगन तथा टोल को शुरू करने की तैयारी में जुट गए जिसकी 15 दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed