फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers met CM to start movement on National Highway.

हरियाणा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू कराने के लिए सीएम से मिले किसान, सौंपा मांगपत्र

Sun, 10 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers met CM to start movement on National Highway.
राष्ट्रीय राजमार्ग खुलवाने के लिए भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते सो - फोटो : b
चंडीगढ़। हरियाणा में सिंघु बार्डर पर बंद राष्ट्रीय राजमार्ग खुलवाने के लिए भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सोनीपत जिले के विभिन्न गांवों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला। ग्रामीणों ने शनिवार को हरियाणा भवन में ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में सभी प्रयास, बातचीत जारी है। जल्दी राजमार्ग खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की स्थिति में दूसरे सड़क मार्गों पर वाहनों का अधिक दबाव रहा है। इससे टूट चुके सड़क मार्गों की मरम्मत एक माह में करवाने के निर्देश दिए हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के सह संरक्षक ताहर सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे किसानों में सविता मोर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, गौरव सरपंच जखोली, नरेश सरपंच खुरमपुर, मुकेश दहिया जिला प्रधान भारतीय किसान संघ, संजीव अंतिल जिला महामंत्री भारतीय किसान संघ, टीकाराम चौहान, कुलदीप चौहान, दीपक अटेरणा प्रदेश महामंत्री करणी सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed