फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers arrived at the inauguration of Jallianwala Bagh, police niece sticks

जलियांवाला बाग के उद्घाटन पर पहुंचे किसान, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sat, 28 Aug 2021 09:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived at the inauguration of Jallianwala Bagh, police niece sticks
अमृतसर। पंजाब पुलिस ने शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध करने जलियांवाला बाग पहुंचे नौजवान भारत सभा के सदस्यों और अन्य किसान जत्थेबंदियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करके दो बसों से छेहरटा थाने ले गई। यहां नौजवान सभा के प्रधान रुपिंदर सिंह के साथ सभी सदस्यों और किसानों ने थाना के अंदर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने देर रात इन लोगों को जहां से गिरफ्तार किया था, वहीं पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा के प्रधान रुपिंदर सिंह और महासचिव मंगा ने कहा कि जब उन्होंने जलियांवाला बाग के निकट प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उनके साथ वादा किया था कि किसी भी भाजपा नेता को बाग में नहीं जाने देंगे। शाम को उन्हें पता चला कि भाजपा नेता श्वेत मलिक सहित अन्य लोग जलियांवाला बाग में जाने वाले हैं तो वह सभी दोबारा से रोष प्रदर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन

किरती कलिसान यूनियन, माझा किसान संघर्ष कमेटी और बीकेयू कांदिया के किसान भी जलियांवाला बाग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। किसानों ने काले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को दो बसों में भरकर छेहरटा थाना ले गई, जहां इन लोगों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। दूसरी तरफ जलियांवाला बाग का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही नेता वहां से चले गए तो पुलिस ने गिरफ्तार नौजवान भारत सभा के सदस्यों और किसानों को लेकर वापस जलियांवाला बाग पर ही रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed