Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers angry over the misbehavior of toll workers protested by making Jalauli toll free

Panchkula News: टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार से नाराज किसानों ने जलौली टोल फ्री करवाकर किया रोष प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over the misbehavior of toll workers protested by making Jalauli toll free
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित जलौली टोल प्लाजा पर वीरवार को एक टोल कर्मी द्वारा एक किसान नेता के साथ दुर्व्यवहार करने से गुस्साए किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद के नेतृत्व में टोल पर पहुंचकर व टोल फ्री करवाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज गुस्साए किसान नेताओं व किसानों द्वारा करीब एक घंटे तक टोल को फ्री कराया गया। काफी जद्दोजहद के बाद टोल प्रबंधन और किसानों के बीच समझौता हुआ उसके बाद टोल चालू हो पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जलौली टोल प्लाजा पर एक किसान नेता दीपक कुमार के साथ टोल कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। उस समय तो वह किसान नेता वहां से चला गया और उसने इसकी सूचना यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद को दी जिस पर रवि आजाद काफी किसानों के साथ आज टोल पर पहुंचे और टोल को फ्री करा दिया। किसानों के टोल प्लाजा पर जमा होने की सूचना मिलते ही थाना चंडी मंदिर एसएचओ पृथ्वी सिंह व बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह, एएसआई मलकीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने बताया कि टोल प्रबंधन के साथ इस बात पर समझौता हुआ है कि यूनियन का झंडा लगी गाड़ी या यूनियन के पहचान पत्र वाली किसी भी गाड़ी का टोल नही काटा जाएगा। कल की घटना के लिए टोल प्रबंधन ने माफी मांग ली है और किसान शांत हो गए और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जब इस बारे जलौली टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके कर्मचारी से गलती हुई थी सभी कर्मचारियों को किसी के साथ भी दुर्व्यवहार न करने की चेतावनी दे दी गई है। इस रोष प्रदर्शन में किसान यूनियन के जिला पंचकूला प्रधान कर्म सिंह, युवा उपप्रदेश अध्यक्ष चमन लाल, सहित काफी संख्या में किसान नेता व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed