फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmer unions held a mock assembly and passed seven resolutions.

Panchkula News: किसान जत्थेबंदियों ने लगाई अपनी मॉक विधानसभा, सात प्रस्ताव किए पास

Tue, 11 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer unions held a mock assembly and passed seven resolutions.
चंडीगढ़। आजाद किसान मोर्चा पंजाब ने सोमवार को सेक्टर-44 में अपनी मॉक विधानसभा आयोजित की। यह विधानसभा पंजाब विधानसभा से आठ किलोमीटर दूर लगाई गई थी। इसमें किसानों ने अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पक्ष व विपक्ष के नेताओं की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें एमएसपी की कानूनी गारंटी और फसल के नुकसान पर मुआवजा देना शामिल था। किसानों पर लाठीचार्ज बंद करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। राज्य सरकार से इन प्रस्तावों पर कार्य योजना जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान विधानसभा में 16 किसान संगठनों ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि पंजाब के किसान राज्य की अर्थव्यवस्था और देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। हालांकि, उनसे जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। भारतीय किसान यूनियन तोतेवाल के सुख गिल मोगा और भारतीय किसान-मजदूर यूनियन मझैल के सतनाम सिंह संधू हरिके जैसे नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें :
किसान विधानसभा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग की। उन्होंने संघर्षरत किसानों और ग्रामीण मजदूरों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारियों की निंदा की। इन कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने की मांग भी की गई। खन्ना में मनरेगा श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा हुई। किसानों ने ई20 नीति के कृषि, फसलों की मांग और किसानों की आय पर पड़ने वाले प्रभावों का गंभीरता से अध्ययन करने को कहा।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव :
बाढ़, भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान पर समय पर मुआवजा मांगा गया। किसान संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए एक स्थायी तंत्र बनाने की मांग हुई। नशे की आपूर्ति, तस्करी और अवैध कारोबार रोकने के लिए प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही गई। बेअदबी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंध मांगे गए। इस विधानसभा में आजाद किसान मोर्चा पंजाब मंच से संबंधित नौ प्रमुख किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed