फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Family thought it was a heart attack but mobile revealed the secret of death

Panchkula News: परिजन समझते रहे हार्ट अटैक, मोबाइल ने खोला मौत का राज

Sun, 06 Jul 2025 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Family thought it was a heart attack but mobile revealed the secret of death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। दशहरा कमेटी के शहरी पूर्व प्रधान की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई बल्कि कुछ लोगों द्वारा पैसे वापस न करने की वजह से उन्होंने आत्महत्या की। इसका खुलासा मृतक का मोबाइल पर मिले एक वीडियो के माध्यम से हुआ। इस वीडियो में मृतक विक्रम शर्मा ने कहा है कि उसने कुछ लोगों को पैसे दिए थे, वे पैसे वापस नहीं कर रहे हैं, इस वजह से उसने आत्महत्या की हैं।
सिधवां बेट एरिया में दुकान चलाने वाले विक्रम दो बेटियों के पिता थे। परिवार ने थाना सिधवां बेट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्याय की मांग की है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना सिधवा बेट के इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को विक्रम शर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। डाक्टर ने हालात नाजुक देखकर केस लुधियाना रेफर कर दिया था। लेकिन लुधियाना ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को लगा कि यह मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिसके चलते परिवार ने मृतक की विदेश रहती बहन का इंतजार करने को लेकर संस्कार नही किया। बहन के आने तक शव को फ्रिज में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed