फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Family identity card will automatically get the benefit of Government Schemes

परिवार पहचान पत्र से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 07 Jun 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Family identity card will automatically get the benefit of Government Schemes
चंडीगढ़। हरियाणा में अब पात्र लोगों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से अपने आप ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए लोगों को कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अब सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को परिवार पहचान-पत्र से जोड़ा जाएगा। पीपीपी एक विस्तृत डाटा बेस है, जिसमें नागरिकों की सभी प्रकार की जानकारियां शामिल की गई हैं। इसमें परिवार की आर्थिक स्थिति समेत परिवार के सदस्यों की आयु, जाति, शिक्षा, रहन-सहन व संसाधनों आदि का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर सरकारी योजनाओं लाभ उनके सही मायने में हकदार लोगों को समय पर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि 60 साल की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन और 18 साल की आयु होने पर मतदाता पहचान-पत्र जैसी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर अपने-आप ही मिल जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक अपने किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परिवार पहचान-पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed