फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   False ceiling of the girls hostel room fell for the third time

Panchkula News: तीसरी बार फिर गिरी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे की फॉल्स सीलिंग

Sun, 20 Jul 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
False ceiling of the girls hostel room fell for the third time
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को तीसरी बार फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय महिला खिलाड़ी मेस में खाना खाने गई हुई थीं और कमरे में कोई नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे पहले भी दो बार फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है। इस मामले की महिला खिलाड़ियों ने कई बार जिला खेल अधिकारी को शिकायत भी दी है। 17 जुलाई को खेल मंत्री ने भी अधिकारियों को 15 दिन की चेतावनी दी थी कि इस समस्या का समाधान 15 दिन में किया जाए। इसके बाद भी खेल विभाग के अधिकारी कमियां दूर करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि यहां आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति दोनों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बंदरों के आतंक से खिलाड़ी परेशान
इस गर्ल्स हॉस्टल की ऊपरी मंजिल का गेट टूट गया है। इस कारण छत के रास्ते से रोजाना गर्ल्स हॉस्टल में बंदर दाखिल हो जाते हैं। एक गेट का शीशा भी खेल विभाग के अधिकारी नहीं लगवा पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि अगर बंदर ने किसी को काट लिया तो जिम्मेदार कौन होगा। जिला खेल अधिकारी खिलाड़ियों की सुविधा की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed