फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake dope test report for arms license

Panchkula News: आर्म्स लाइसेंस के लिए बनवाई जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट

Tue, 07 Oct 2025 09:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Fake dope test report for arms license
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए एक युवक ने जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट तैयार करवा ली। जब पुलिस ने कागजात चेक किए तो रिपोर्ट जाली होने का पता चला। एसीपी लाइसेंसिंग के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने डिवीजन पांच पुलिस को शिकायत भेज मामला दर्ज करने के लिए कहा। डिवीजन पांच पुलिस ने इस मामले में शहीद करनैल सिंह नगर की गली नंबर दस में रहने वाले राजवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसीपी लाइसेंसिंग ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी राजवीर सिंह ने अपना आर्म्स लाइसेंस अप्लाई किया था। आर्म्स लाइसेंस अप्लाई करने से पहले डोप टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य है। जो सिविल अस्पताल से करवाई जाती है ताकि पता चल सके कि आर्म्स लाइसेंस लेने वाला कोई नशा तो नहीं करता। आरोपी ने आर्म्स लाइसेंस लेने के लिए जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट तैयार करवा ली। जब पुलिस अधिकारियों के पास फाइल चेक होने के लिए पहुंची तो उन्होंने सिविल अस्पताल से रिकाॅर्ड चेक करवा लिया ताकि पता चल सके कि आरोपी ने डोप टेस्ट वहीं से करवाया है। रिकॉर्ड में आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद जांच करवाने पर पता चला कि रिपोर्ट जाली तैयार करवाई गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी राजवीर की तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि आर्म्स लाइसेंस लेने के लिए पहले कई नौजवान जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट दे चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed