फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake document used for bail, case registered against four

Panchkula News: जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज का किया प्रयोग, चार पर मामला दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Fake document used for bail, case registered against four
पंचकूला। आरोपी की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग करने पर कोर्ट के आदेशों पर चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर चंडीमंदिर पुलिस ने गुरमुख, दानिश, नकली हरविंदर और सुल्तान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेट ऑफ हरियाणा वर्सेज रईस एंड अदर्स के मामले में आरोपी दानिश की जमानत के लिए मोहाली के सोहाना निवासी हरविंदर सिंह का फर्जी दस्तावेज लगाए जाने की शिकायत वकील ने की थी। वकील ने दी शिकायत में बताया कि दानिश की जमानत में 15 फरवरी को हरविंदर सिंह के नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जमीन की जमाबंदी फर्द कोर्ट में पेश किए थे। दस्तावेज के बारे में जांच किए जाने पर आधार कार्ड फर्जी पाया और कागजों की जांच की गई तो पटवारी और रजिस्ट्रार की फर्जी तसदीक रिपोर्ट व मुहर लगा होना पाया गया। हलका पटवारी ने अपने बयान में पटवारी व तहसीलदार के जाली साइन व मुहर लगाने की पुष्टि की है। उसके बाद पुलिस के समक्ष दानिश ने भी कबूल किया कि गुरमुख ने उसकी जमानत के लिए फर्जी हरविंदर को पेश किया और फर्जी दस्तावेज उसकी जमानत के लिए लगाए। पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जज के आदेश पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस मामले में किया गया था गिरफ्तार

शिकायतकर्ता अबुजर अपनी पत्नी और भतीजे मुजक्किर के साथ 14 फरवरी की दोपहर यमुनानगर जा रहे थे। रामगढ़ के समीप जूस की दुकान पर उन्होंने कार रोकी। कार से मुजक्किर जूस लेने उतरा था। इतने में शिकायतकर्ता की पत्नी के परिजन दो गाड़ियों से आए और मुजक्किर को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। मुजक्किर को कार में बैठाते देख दंपती कार से बाहर निकला और उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद चंडीमंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed