फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake army officer duped people of Rs 1.50 lakh in the name of paying house rent

Panchkula News: फर्जी आर्मी अफसर ने मकान का किराया देने के नाम पर 1.50 लाख ठगे

Wed, 18 Sep 2024 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Fake army officer duped people of Rs 1.50 lakh in the name of paying house rent
सेक्टर 16 के गुरसिमरन सिंह ने मकान किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। फर्जी आर्मी ऑफिसर ने मकान का एडवांस किराया देने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 20 साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 16 के गुरसिमरन सिंह ने चंडीगढ़ के अपने मकान को किराए पर लगाने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन 18 अगस्त 2024 को दिया था। 19 अगस्त को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर कॉलर ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताते हुए मकान को किराए पर लेने की बात कही और एडवांस पेमेंट के लिए शिकायतकर्ता से एक रुपये उसे गूगल पे करने को कहा ताकि वह उसी नंबर पर एडवांस रेंट की कुल राशि ट्रांसफर कर सके। कहे मुताबिक शिकायतकर्ता ने एक रुपये आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर ट्रांसफर किया। ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता के बैंक खातों से तीन ट्रांजेक्शन में 1.50 लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत 1930 पर की और पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता का पैसा जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है उन सभी बैंक खातों को सील कर जिन-जिन के नाम बैंक खाते खोले गए थे, उनसे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed