फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Factory owner's hand was chopped off and Rs 2 lakh was looted; All four attackers arrested, search for main accused Goldie

Panchkula News: फैक्टरी मालिक का हाथ काटकर लूटे थे दो लाख रुपये<bha>;</bha> चारों हमलावर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गोल्डी की तलाश

Thu, 03 Jul 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Factory owner's hand was chopped off and Rs 2 lakh was looted; All four attackers arrested, search for main accused Goldie
पंचकूला। फैक्टरी मालिक पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ काटकर दो लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी गोल्डी अभी पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फैक्टरी मालिक पर यह हमला एक अप्रैल की रात किया गया था और पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा 30 जून को किया था। इसके बाद से हमलावरों की तलाश जारी थी। अब इनकी गिरफ्तारी डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की है। गिरफ्तार किए गए चारों हमलावरों में वीरपाल सिंह निवासी खेड़ी, गुलफाम उर्फ गोन्नी निवासी टाबर, अभिषेक खान निवासी बागवाली और कासिल अली निवासी समलहेड़ी के नाम शामिल हैं। यह सभी आरोपी रायपुर रानी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



पीड़ित फैक्टरी संचालक पीड़ित मनीष (35) निवासी गांव मानकटबरा ने रायपुररानी थाने में अप्रैल में शिकायत दी थी कि वह एक अप्रैल की रात अपनी कार से फैक्टरी जा रहा था। इसी दौरान गोल्डी नामक युवक अपने साथियों के साथ एक गाड़ी से सामने आए और उतरकर मनीष की कार के शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए। इसके बाद गंडासी और लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में मनीष का हाथ कट गया था और इसके बाद हमलावर उससे दो लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। इसके बाद रायपुररानी थाने में पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को एक जुलाई को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ कर पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि गिरफ्तार हमलावरों के खिलाफ पहले से भी मारपीट, झगड़े और अवैध खनन के कई मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी गोल्डी के खिलाफ भी कई संगीन केस दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed