फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Facility: Former Congress MLA launches free oxygen can service

सुविधा : पूर्व कांग्रेस विधायक ने निशुल्क ऑक्सीजन कैन सेवा का किया शुभारंभ

Wed, 12 May 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Facility: Former Congress MLA launches free oxygen can service
पिंजौर। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कोरोनो संक्रमित मरीजों के लिए आपात स्थिति में निशुल्क पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन देने की शुरूआत की है। पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन को आसानी से प्रयोग कर शरीर में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। मंगलवार को उन्होंने नीलकंठ प्रॉपर्टी कार्यालय में एमडी एवं कांग्रेस नेता हर्ष कुमार चड्ढा, पवन कुमारी शर्मा के साथ मिलकर जरूरतमंदों में ऑक्सीजन कैन वितरित किए। उनका कहना है कि जरूरतमंद 98961-89049 और 97296-11518 नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। प्रदीप चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के आदेशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हलका कालका में कमेटियां बनाकर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन, मेडिकल किट आदि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिंजौर क्षेत्र में हर्ष कुमार चड्ढा, पवन कुमारी द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, मेडिकल किट, पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन निशुल्क मुहैया करवाकर मरीजों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे काम करता है ऑक्सीजन कैन
नीलकंठ प्रॉपर्टी के एमडी हर्ष कुमार और पवन कुमारी ने बताया कि कैन में पहले से ही इन बिल्ट मास्क और ट्रिगर सिस्टम लगाया गया है। इस कैन को मरीज अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकता है। आपात स्थिति में मरीज ट्रिगर दबाकर नाक के माध्यम से ऑक्सीजन शरीर में खींच सकता है। इसके बाद यह शरीर में ऑक्सीजन का स्तर को तुरंत बढ़ाकर दिमाग, शरीर को सामान्य स्थिति में लाने में सहायता करता है। हर्ष कुमार चड्ढा ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति दिन-रात कभी भी उनसे संपर्क कर निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर, मेडिकल किट, पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन आदि प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed