{"_id":"6aa0664b45f342e43b086909","slug":"facilities-at-saini-bhawan-to-be-enhanced-community-luminaries-and-meritorious-students-to-be-honored-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1118545-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सैनी भवन में बढ़ेंगी सुविधाएं, समाज की हस्तियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सैनी भवन में बढ़ेंगी सुविधाएं, समाज की हस्तियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सैनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-12ए स्थित सैनी भवन, पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने भवन के तृतीय तल पर बनने वाले नए कमरों का शिलान्यास किया। इस दौरान समाज और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, भूमि सुधार विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, नगर निगम पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, नगर निगम पानीपत की मेयर कोमल सैनी और नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी शामिल रहे। एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मोहन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सैनी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महासचिव राजकुमार सैनी ने कहा कि सैनी भवन को जिले का सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गुरनाम सिंह सैनी ने एसोसिएशन का आभार जताया।