{"_id":"648e138bcae809425d0ee7e8","slug":"extortion-sought-from-veda-restaurant-and-playboy-owner-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1296-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी : 18 ट्रांजेक्शन से बुजुर्ग के खाते से 13.77 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी : 18 ट्रांजेक्शन से बुजुर्ग के खाते से 13.77 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। साइबर थाने में ठगी के दो मामले दर्ज हुए है। दोनों मामलों में साइबर ठगों ने 16.09 लाख रुपये की ठगी की है। पहले मामले में सेक्टर-12 निवासी बुजुर्ग के साथ 13.77 लाख रुपये की ठगी हुई है, जबकि दूसरे मामले में 2.32 लाख रुपये ठगे गए हैं। सेक्टर-12 निवासी बुजुर्ग से ठगों ने 18 बार ओटीपी भेजा। इस प्रकार 18 ट्रांजेक्शन से उसके खाते से रुपये निकाले।
सेक्टर-12 निवासी रवि जयदका (77) ने पुलिस को बताया कि 13 मई को वे अपने घर पर बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि उनका बैंक खाता बंद होने वाला है। कुछ तकनीकी परेशानी की वजह से उनका बैंक खाता बंद हो जाएगा। बुजुर्ग ने कहा कि वह सोमवार को बैंक में आकर बात करेंगे और फोन काट दिया। कुछ देर बाद दूसरे अज्ञात नंबर से बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर अरूण कुमार श्रीवास्तव बताया। उसने भी बुजुर्ग को बैंक खाता बंद होने की बात कही। उसने यह भी कहा कि वह आगे कभी भी बैंक खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। साथ ही आरोपी ने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी देने को कहा ताकि उनका बैंक खाता पहले की तरह चालू रहे और वह पैसा निकाल पाएं।
बुजुर्ग उक्त आरोपी की बातों से सहमत हो गए। साथ ही बैंक संबंधी जानकारी पूछे जाने पर पूरी जानकारी दे दी। बुजुर्ग ने मोबाइल पर 18 अलग-अलग संदेश में आए ओटीपी भी शेयर कर दिए। ओटीपी शेयर करते ही 18 ट्रांजेक्शन में बैंक खाते से 13.77 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद बुजुर्ग ने आरोपी से कहा कि वह बैंक मैनेजर हैं तो वहीं रुकें, वह बैंक पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग जब वहां पहुंचे तो बैंक बंद था। बुजुर्ग ने आरोपी को फोन किया तो उसने बैंक के बाहर इंतजार करने को कहा। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद आरोपी नहीं आया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
बेल फैक्ट्री की डिप्टी मैनेजर के खाते से 2.32 लाख रुपये निकले
अमरीका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बेटे की फीस ऑनलाइन जमा करने के दौरान महिला से 2.32 लाख रुपये की ठगी हो गई। महिला की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी वंदना गोयल बेल फैक्ट्री में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत हैं। उनका बड़ा बेटा अमरीका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
1 जून से पहले उन्हें अपने बेटे की फीस जमा करनी थी। 30 मई को उन्होंने बेटे का ऑनलाइन फीस भरने के लिए प्लाईवायर ग्लोबल एजेंसी का ऑनलाइन नंबर सर्च करने की कोशिश की ताकि फीस भरने के बारे में कुछ जानकारी हासिल कर सके। ऑनलाइन नंबर मिलने के बाद उन्होंने उस नंबर पर फोन किया। व्यक्ति ने महिला को फीस जमा करने के लिए एनीडेस्क एप मोबाइल में इंस्टॉल करने को कहा। महिला ने मोबाइल में एप इंस्टॉल किया तो उनके मोबाइल में मैसेज आया। उसी दौरान आरोपी ने फोन पर दूसरे आरोपी से बात करवाई और उसने महिला के मोबाइल पर तीन मैसेज भेजे और कहा बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वह उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे।
महिला ने कहे अनुसार अपने रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज आरोपी के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। उसके बाद महिला को आरोपियों की बातों पर शक हुआ। वह आरोपियों से बात करते-करते बेल फैक्टरी स्थित बैंक के ब्रांच चली गई और बैंक मैनेजर को सारी बातें बताईं। बैंक मैनेजर ने तुरंत महिला का फोन डिस्कनेक्ट किया और बैंक खाता ब्लॉक किया। इतने में महिला के पति ने महिला को फोन कर दो ट्रांजेक्शन में 2.32 लाख रुपये बैंक से निकालने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।