फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Extension lecturers took out fury march by paying tribute to martyr Chandrashekhar Azad

शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने निकाला रोष मार्च

Mon, 28 Feb 2022 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Extension lecturers took out fury march by paying tribute to martyr Chandrashekhar Azad
पंचकूला। सेक्टर-5 धरनास्थल पर एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लेक्चरर्स ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के निवास की तरफ नारेबाजी करते गए। लेक्चरर्स को पुलिस ने बेला विस्टा होटल पर ही बैरिकेड लगाकर आगे बढ़ने से रोक लिया। एसोसिएशन के पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी पीए से करवाई गई। एसोसिएशन प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि 2000 लेक्चरर 58 साल तक रोजगार, सुरक्षा, महंगाई भत्ता, वार्षिक बढ़ोतरी और सेवा नियम के लिए 50 दिनों से पंचकूला में धरने पर बैठे हैं। बीते 21 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं। सरकार एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठी महिला एक्सटेंशन लेक्चरर्स की तबीयत लगातार खराब हो रही है लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। 1 मार्च को अपनी मांगो को लेकर हजारों एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपने परिवार सहित विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed