{"_id":"6b05fa8075c04a919900d8bb","slug":"extension-lecturers-take-to-the-streets-to-demand-their-rights-panchkula-news-c-87-1-pan1011-144080-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हक के लिए सड़क पर उतरे एक्सटेंशन लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हक के लिए सड़क पर उतरे एक्सटेंशन लेक्चरर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
पंचकूला। लंबित मांगों को लेकर सोमवार को सेक्टर-5 में प्रदेशभर के एक्सटेंशन लेक्चररों ने प्रदर्शन किया। एक्सटेंशन लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जुटे लेक्चररों ने सर्विस सिक्योरिटी, समान वेतन और सुरक्षित भविष्य की मांग उठाई।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि सर्विस सिक्योरिटी एक्ट प्रभावी ढंग से लागू कर जल्द एसओपी जारी की जाए।
सरप्लस लेक्चररों को यूजीसी मानदंडों के अनुसार उसी जिले में समायोजित किया जाए। सभी प्रभावित लेक्चररों को समान वेतन और सम्मानजनक सेवा लाभ भी दिए जाएं। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एसोसिएशन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक तय करवाई है। इसमें सभी मांगें रखी जाएंगी। बैठक के परिणाम के आधार पर एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगी।