फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Extended lockdown in Haryana for one more week

महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के नाम से एक सप्ताह का लाकडाउन बढ़ाया

Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Extended lockdown in Haryana for one more week
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ रहे मामले में कमी न आते देख सरकार ने एक सप्ताह का लाकडाउन और बढ़ा दिया है। महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा का नाम देते हुए सरकार ने रविवार को यह आर्डर जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेशों में साफ है कि 17 से 24 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लाकडाउन के दौरान पहले की तरह शर्तें लागू होंगी। जिन संसाधनों या प्रतिष्ठानों को चलाने की अनुमति है, वही काम करेंगे। इसके अलावा आवश्यक सेवाएं और चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। सरकार ने दो मई को यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में 3 मई से 10 मई तक के लिए एक सप्ताह का लाकडाउन लगाया जाए। जिसके बाद नौ मई को दोबारा आदेश जारी किए गए, जिसमें इसे सुरक्षित हरियाणा महामारी अलर्ट नाम दिया गया। इस आदेश के मुताबिक 10 से 17 मई तक यह अवधि बढ़ाई गई। आज 16 मई को उन्हीं आदेशों को दोहराते हुए 24 मई तक के लिए लाकडाउन बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी पत्र में साफ है कि कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed