फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Every city of Punjab will be free from garbage within 15 days

पंजाब का हर शहर होगा 100 फीसदी कचरा मुक्त

Mon, 17 Feb 2020 11:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Every city of Punjab will be free from garbage within 15 days
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त किया जाएगा। यही नहीं, यह स्वच्छता सौ फीसदी रहेगी। साथ ही इसे अगले 15 दिन के भीतर किया जाएगा। यह आदेश पंजाब के लॉकल बॉडीज मंत्री ब्रह्मा मोहिंद्रा ने सभी पंजाब की लोकल बाडीज को दिए। राज्य की स्वच्छता के मुद्दे को यूएलबी की ओर से लगातार चेक किया जाए। हर शहर में 100 प्रतिशत उठाने को सुनिश्चित करके सभी शहरी स्थानीय निकायों को 15 दिन का समय सीमा निर्धारित किया है। इसी तरह मंत्री ने अन्य हितधारकों, सामाजिक संगठन और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर आवारा पशुओं के खतरे की जांच करने के लिए यूएलबी के अधिकारियों को निर्देश दिया। वे नगरपालिका भवन सेक्टर 35 चंडीगढ़ में विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु विशेष रूप से उपस्थित थे। ब्रह्म मोहिंद्रा ने बैठक के एजेंडे को निर्धारित करते हुए सभी महापौरों और आयुक्तों को शहरों के अधिकार क्षेत्र से हर बीट कचरा उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कचरा मुक्त बनाने के लिए उनके लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित तय की। उन्होंने इस कार्य में सरकार की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया, लेकिन इस कार्य को 15 दिनों के भीतर पूरा करने के लिए उनसे पारंपरिक प्रतिबद्धता की मांग की। जो यूएलबी कम समय में इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा उचित तरीके से पुरस्कृत भी किया जाएगा, जबकि उन यूएलबी के अधिकारी जो निर्धारित समय में कार्य को अंजाम देने में विफल होंगे, उन्हें सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed