फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: The weight of children up to six years of age will be weighed in the nutrition fortnight.

आयोजन : पोषण पखवाड़ा में छह वर्ष तक के बच्चों का वजन तौला जाएगा

Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Event: The weight of children up to six years of age will be weighed in the nutrition fortnight.
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार पोषण अभियान के अंतर्गत होने वाले पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 4 अप्रैल तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत कार्यकर्ता अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 साल तक की आयु के सभी बच्चों का वजन लेंगी। इसके बाद इस जानकारी को पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करेंगी। इसके अलावा आयुष विभाग की सहायता से आंगनबाड़ी केंद्रों में योग कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। चिकित्सा विभाग की सहायता से किशोरियों, गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया का कैंप लगाया जाएगा, ताकि उनमें खून की कमी का पता चल सके। इस प्रकार शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन और क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त की तरफ से सभी विभागों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास और सहयोग की अपील की गई है। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक मीनू की तरफ से किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने सभी का धन्यवाद किया। इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता नेहरा ने उपायुक्त को एक पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed