फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Students showed interest in the exhibition based on freedom struggle, students of Sector-6 Government Senior Secondary School observed

आयोजन : स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि, सेक्टर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Event: Students showed interest in the exhibition based on freedom struggle, students of Sector-6 Government Senior Secondary School observed
पंचकूला। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग ने पंचकूला के लघु सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का सेक्टर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई। स्कूली बच्चों ने गहन रुचि लेकर प्रदर्शनी में लगाई गई प्रत्येक स्लाइड को पढ़ा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कई ऐसे पहलुओं के बारे में जाना जिसकी अभी तक उन्हें जानकारी नहीं थी। प्रदर्शनी में आर्ट्स के साथ कॉमर्स स्ट्रीम के बच्चों ने भी गहन रुचि दिखाई।
विज्ञापन

इस मौके पर कक्षा 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थी आकाश ने बताया कि वे आज अपने सहपाठियों के साथ इस प्रदर्शनी को देखने आए हैं। प्रदर्शनी में आने से पहले उन्हें यह नहीं पता था कि गांधी कभी हरियाणा आए थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में स्लाइड के माध्यम से दी गई जानकारी से पता चला कि महात्मा गांधी ने रोहतक में जनसभा को संबोधित किया था। इसके साथ ही यह भी पता चला कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हिसार रेलगाड़ी से आए थे।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं के कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थी अजय ने बताया कि सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक है। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्होंने जाना कि नेता सुभाष चंद्र बोस रेलगाड़ी के माध्यम से हरियाणा के हिसार में पहुंचे थे। अजय ने बताय कि यदि हम गुलाम नहीं होते तो सूखा भी नहीं होता। सेक्टर-6 विद्यालय के 12वीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थी आदित्य ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें काफी जानकारी प्राप्त हुई है। लाला लाजपत राय का बचपन से जवानी तक का समय हरियाणा में बीता था। लाला लाजपत राय के जीवन के बारे में कुछ ऐसी जानकारी भी प्राप्त हुई जो उन्हें इससे पहले नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थी अभिषेक ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। अभिषेक ने बताया कि हरियाणा बनने के बाद अब तक प्रदेश का काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed