फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Procession taken out on Agrasen Jayanti, welcomed everywhere

आयोजन : अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Event: Procession taken out on Agrasen Jayanti, welcomed everywhere
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती के मद्देनजर अग्रवाल संस्थाओं ने शनिवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा सेक्टर-7 मार्केट से सेक्टर-8, 9, 10, 11, 15 से होकर सेक्टर-16 में संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मेयर कुलभूषण गोयल ने महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का स्वागत किया और आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज की सभी संस्थाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अग्रवाल सभा की सभी संस्थाओं ने जिस प्रकार से अपना योगदान दिया है, वह स्वर्ण अक्षरों में लिखने लायक है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश अग्रजन बंधुओं की एकजुटता और उनकी दान देने की क्षमता से भलीभांति परिचित हैं। कुलभूषण गोयल ने कहा कि हम सबकी उपस्थिति अग्रवाल समाज की एकता का परिचायक बनेगी। उन्होंने लोगों को उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेने का आग्रह कर कहा कि महाराजा अग्रसेन के गुणों, आदर्शों और महान कार्यों को जाति व काल की सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इस मौके पर अमित जिंदल, राज कुमार जैन, नितिन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रवीण गोयल, केके मित्तल, प्रमोद जिंदल, शिव नारायण, राकेश अग्रवाल, शिव अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, अशोक जिंदल, ब्रिज लाल, विजय बंसल, सुमित सिंघल, तेजपाल गुप्ता, कुसुम गुप्ता, रितु गोयल, सुरेंद्र गोयल, मनोहर अग्रवाल, अरुण सिंगला, कृष्ण गोयल, कृष्ण हन्ना, मोती लाल जिंदल, एसपी गुप्ता, बीबी सिंघल, पवन गुप्ता, मुकेश सिंगला, मुकेश मित्तल, भगवान दास मित्तल, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार, सतीश जिंदल, सत्यनारायण गुप्ता उपस्थित थे। महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव को अग्रवाल सभा, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल हेल्पलाइन, अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट, अग्रवाल जन आरोग्य ट्रस्ट, अग्रवाल विकास ट्रस्ट, आज क्रांति मंच पंचकूला व अग्रवाल समाज पंचकूला द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जा रहा है। महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव के अंतिम दिन रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed