फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Prayer to Mata Mansa Devi, third wave of Corona should not come in the country: Sitharaman

आयोजन : माता मनसा देवी से प्रार्थना, देश में न आए कोरोना की तीसरी लहर : सीतारमण

Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Event: Prayer to Mata Mansa Devi, third wave of Corona should not come in the country: Sitharaman
पंचकूला। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आर्थिक सुधार और समृद्धि विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के तहत देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा समर्पण पर्व’ की कड़ी में यह संगोष्ठी आयोजित की गई। वित्तमंत्री ने कहा कि सदी के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसी को भूखा नहीं सोने दिया और हर वर्ग का ख्याल रखा।
विज्ञापन

माता मनसा देवी से प्रार्थना कर वित्तमंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर देश में नहीं आए, लेकिन यदि आती है तो इससे निपटने के लिए देश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से तैयार है। बड़े पैमाने पर और प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने सेक्टर-17 कम्युनिटी सेंटर में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महामारी के दौरान भी सेवाभाव भाजपा का एक मुख्य आदर्श रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि ब्लॉक और बूथ स्तर पर सभी को समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। लॉकडाउन की अवधि के दौरान भी प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में गरीबों, मजदूरों और प्रवासियों को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कीं। कोरोना महामारी के दौरान पांच प्रमुख आत्मनिर्भर भारत घोषणाएं प्रधानमंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ की गई सीधी बातचीत, समर्पण और समय पर दिए निर्देशों का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 70 सालों से पुरानी व्यवस्था के अनुसार कर रहा काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 70 सालों से एक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही काम कर रहा है। हालांकि, 2014 के बाद से देश को इससे बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सुधार लाए गए हैं। विधायी सुधारों से लेकर प्रशासनिक सुधारों तक, भारत को आत्मनिर्भर ट्रैक पर ले जाने और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर से सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। हर क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल और आर्थिक सुधार लाए गए हैं। महामारी के दौरान डिजिटल सुधारों की शुरुआत कर पात्र परिवारों के जनधन खातों में एक क्लिक के माध्यम से पैसे हस्तांतरित किए गए। आज भारत में सभी के पास बैंक खाते हैं।
अर्थव्यवस्था का परिवर्तनकारी बदलाव हमारा लक्ष्य
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त राशन और भोजन के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तीन सिलेंडर मुफ्त दिए गए। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से नकली बैंक खातों का पता लगा। इसके अलावा बिजली क्षेत्र में भी कई बड़े सुधार किए गए हैं। अर्थव्यवस्था का परिवर्तनकारी बदलाव हमारा लक्ष्य है। कौशल विकास और युवाओं को रोजगार योग्य बनाना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस पर तंज कसकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को इतनी खराब स्थिति में छोड़ा था कि देश पर पड़े आर्थिक बोझ की कीमत मौजूदा सरकार चुका रही है।

हम जो कुछ भी कमा रहे हैं, वह सब भारत के विकास के लिए है
उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी कमा रहे हैं, वह सब भारत के विकास में उपयोग किया जा रहा है। भारत की सीमाओं से लेकर महासागरों तक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर सरकार द्वारा अर्जित राजस्व से बनाया जा रहा है। पिछली सरकार की तरह यह पैसा किसी विशेष परिवार के बैंक खातों में नहीं जा रहा है। इससे पूर्व, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed