फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Major people of the city participated in Jan Ashirwad Rath Yatra

आयोजन : जन आशीर्वाद रथयात्रा में शहर के प्रमुख लोगों ने की शिरकत

Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Event: Major people of the city participated in Jan Ashirwad Rath Yatra
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा कुलदेवी आद्यलक्ष्मी की जन आशीर्वाद रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मेयर कुलभूषण गोयल विशिष्ट अतिथि, हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, श्री गोपाल शरण गर्ग विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कुल देवी आद्य महालक्ष्मी का मंदिर बनवाने के लिए अग्र समाज के लोगों के पास धन की कमी नहीं है। महाराजा अग्रसेन का संदेश ‘एक ईंट-एक रुपया’ से सभी के योगदान से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्र बंधुओं का काम समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करना है और हम सभी समाज से जुड़कर ही इन कुरीतियों को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रोहा में बनने वाला महालक्ष्मी का मंदिर 108 फुट ऊंचा होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के कनवीनर अमित जिंदल, सुखदर्शनपुर गोशाला के प्रधान तेजपाल गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उप महामंत्री सीबी गोयल, कैलाश मित्तल, डॉ. नरेश मित्तल, राकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल, सतीष जिंदल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश सिंगला, सतनारायण गुप्ता, डॉ. राजीव बिंदल, जिला महासचिव जय राजा गर्ग, कुसुम गुप्ता, अनिल गोयल, मोती जिंदल, पार्षद राज कुमार, रितु गोयल, सुनीता सिंगला, सेक्टर 15 मार्केट के प्रधान विजय शर्मा, अनिल मेहता, बिट्टु आहूजा, मंदिर कमेटी के महासचिव श्याम लाल बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed