{"_id":"614f82638ebc3efc877e552f","slug":"event-governor-pays-tribute-to-martyr-major-bandaru-dattatreya-consoles-families-of-martyr-major-anuj-rajput-by-reaching-sector-20-residence-pkl-office-news-pkl428023253","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : राज्यपाल ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि, बंडारू दत्तात्रेय ने सेक्टर-20 आवास पर पहुंचकर शहीद मेजर अनुज राजपूत के परिजनों को सांत्वना दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : राज्यपाल ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि, बंडारू दत्तात्रेय ने सेक्टर-20 आवास पर पहुंचकर शहीद मेजर अनुज राजपूत के परिजनों को सांत्वना दी
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को पंचकूला सेक्टर-20 स्थित निवास पर पहुंच कर शहीद मेजर अनुज राजपूत को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सांत्वना दी। बंडारू दत्तात्रेय ने मेजर अनुज राजपूत को देश का एक होनहार अधिकारी बताकर कहा कि ऐसे वीर जांबाज पर देश गर्व करता है। दत्तात्रेय ने परिजनों को ढांढस बताकर कहा कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार उनके साथ है। परिजन किसी भी तरह से अपने आप को अकेला ना समझें।
इस मौके पर शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता एडवोकेट केएस आर्य, माता ऊषा रानी, दादा फतेह सिंह और मेजर अनुज के ताऊ हरबंश सिंह, चाचा मोहन सिंह, शहीद मेजर अनुज के चचेरे भाई कर्नल महेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों में राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, पंचकूला के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि मेजर अनुज राजपूत ने देश के लिए बलिदान दिया है। उनका यह बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। देश की रक्षा के लिए हरियाणा के वीर सैनिक कभी पीछे नहीं रहे हैं।
मेजर अनुज ने भी वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए शाहदत दी है। मेजर अनुज राजपूत गत 21 सितंबर को उधमपुर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए थे। राज्यपाल ने परिवार के सभी बड़े व छोटे बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों को निरंतर कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।