{"_id":"60e4b71f8ebc3ec2005c54a3","slug":"event-74-got-place-in-sector-4-street-vending-zone-vice-president-gyanchand-gupta-inaugurated-dr-shyama-prasad-mukherjee-street-vending-zone-pkl-office-news-pkl4192007166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : सेक्टर-4 स्ट्रीट वेंडिंग जोन में 74 को मिली जगह, विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडिंग जोन का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : सेक्टर-4 स्ट्रीट वेंडिंग जोन में 74 को मिली जगह, विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडिंग जोन का किया उद्घाटन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस वेंडिग जोन के स्थापित होने से वेंडर्स एक निश्चित स्थान पर सम्मान पूर्वक रोजी-रोटी कमा सकेंगे। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल उपस्थित थे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन में अलॉट की गई आथोराइज्ड वेंडिंन कोर्ट का निरीक्षण कर उसका विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 45 लाख रुपये की राशि से शहर की बी रोड पर स्टड्स लगाने और थर्मोप्लास्टिक पेंट्स की लाइनिंग के कार्य का भी शिलान्यास किया।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-4 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडिंग जोन में जगह अलॉट होने पर वेंडर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में कुल 102 साइट में से 74 साइट वेंडर्स को अलॉट कर दी गई हैं। बाकी बची साइट को भी ड्रॉ के माध्यम से शीघ्र ही अलॉट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐसे सभी वेंडर्स के लिए एक परिवर्तन का दिन है, क्योंकि आज से वे एक सम्मानजनक नागरिक की तरह अपनी रोजी-रोटी कमा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 30-35 वर्षों से स्ट्रीट वेंडर्स को गर्मी, सर्दी, बरसात के मौसम में सड़क पर बैठकर अपनी आजीविका कमानी पड़ती थी।
आज इस वेंडिंग जोन में जगह अलॉट होने पर उनकी ये सभी दिक्कतें दूर हो गई हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सूद, सीबी गोयल, पार्षद रितु गोयल, ओमवती पूनिया, जय कौशिक, सुशील गर्ग, सोनू बिडला, राजेश कुमार, सुमित सिंगला, सुरेश वर्मा, हरेंद्र मलिक, सोनिया सूद, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, अमित शर्मा, एक्सईएन संजीव गुुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में बनेंगे कुल 16 वेंडिंग जोन
पंचकूला में कुल 16 वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। इसमें आठ घग्गर के दूसरी तरफ स्थित सेक्टरों में बनने हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 8 वेंडिंग जोन सेक्टर-2, 4, 8, 10, 11, 12, 15 और 19 में स्थापित हो चुके हैं। इसमें कुल 778 वेंडिंग साइट अलॉट की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 खत्म करने के लिए सत्याग्रह किया व देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
वॉल पेंटिंग में करेंगे बच्चों भागीदारी सुनिश्चित
पंचकूला को सुंदर बनाने की दृष्टि से शहर में चलाए वॉल पेंटिंग कार्यक्रम की काफी सराहना की जा रही है। इस कार्य में स्कूली छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी एक योजना तैयार की गई है, इसके अंतर्गत प्रत्येक स्कूल के 10-10 बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
नगर निगम के 34 कर्मचारी सम्मानित
नगर निगम के 34 कर्मचारियों को कोविड-19 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोविड-19 के दौरान श्मशान घाट में आने वाले शवों का अंतिम संस्कार करने वाले सफाई मित्रों को 5100-5100 रुपये, बाकी सफाई मित्र और सैनिटाइज टीम के हेल्पर्स को 2100-2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राशि नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा उनको मिलने वाली मानदेय में से दी गई है। मेयर कुलभूषण गोयल ने वेंडिंग जोन का शुभारंभ करने और कर्मचारियों को सम्मानित करने पर ज्ञानचंद गुप्ता का आभार जताया।