फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Even after 15 months, the work of Mother and Child Care Hospital is incomplete.

Panchkula News: 15 महीने बाद भी मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल का काम अधूरा

Sun, 16 Nov 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 months, the work of Mother and Child Care Hospital is incomplete.
19 नवंबर को मानवाधिकार आयोग में मामले की होगी सुनवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल का उद्घाटन 14 अगस्त 2024 को सीएम नायब सैनी ने वर्चुअली किया था। इसके 15 महीने बीत जाने के बावजूद अस्पताल में कई सुविधाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं।
अस्पताल में 200 बेड की सुविधा, तीन आईसीयू वार्ड, 9 ऑपरेशन थिएटर, 28 वार्ड (प्रत्येक में छह मरीजों के लिए बेड), तीन न्यू बोर्न केयर यूनिट, लगभग 22 प्राइवेट वार्ड, 35 नर्सिंग स्टेशन और बेसमेंट में पार्किंग व स्टोर जैसी सुविधाएं अभी तक पूरी तरह चालू नहीं हैं। उद्घाटन के बाद केवल ओपीडी सेवा ही चल रही है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग में इस मामले की सुनवाई 19 नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग के अधिकारियों को जवाब दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मंजिला मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल का भवन 113 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। अस्पताल का काम 19 मई 2021 को शुरू हुआ था और इसे 31 जनवरी 2023 तक पूरा किया जाना था लेकिन अब तक सभी वार्ड और टेस्टिंग मशीनें स्थापित नहीं की गई हैं। फायर एनओसी भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।


प्रमुख बयान:

डॉ. मनीष बंसल, डीजीएसएस, हरियाणा डीजी हेल्थ: “पीडब्ल्यूडी और फायर विभाग को काम पूरा करने के लिए कहा गया है। सभी वार्डों का काम जल्द पूरा किया जाएगा।”

आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग: “विभाग की ओर से काम को पूरा किया जा रहा है। फायर एनओसी मिलने के बाद अस्पताल के सभी वार्ड में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed