फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   eve teasing with woman and girl

महिला व लडकियों से छेड़छाड़ के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार

Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with woman and girl
फोटो 1- घटना के बाद मौके से पुलिस ने कब्जे में ली बाईक - फोटो : PKL OFFICE
थापली गांव में महिला व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के मामले में थाना चंडीमंदिर पुलिस ने थापली गांव के चार युवकों के खिलाफ 354, 341, 34, 323 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल चारों युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पिंजौर के गांव महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति, बेटे-बेटी, दामाद व अपनी नानी के साथ हिमाचल के डेरा बाबा छैला के दर्शन करने अपनी गाड़ी से वापस आ रहे थे। थापली के पास पहुंचने पर उनकी गाड़ी खराब हो गई, उन्होंने अपनी गाड़ी को एक ऑटो के पीछे बांधा और घर की ओर जाने लगे। थापली के पास रास्ते में चढ़ाई अधिक होने के चलते सभी महिलाएं पैदल चलने लगी, उनका बेटा गाड़ी को धक्का लगाने लगा। इतने में पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक अमित नाम का युवक उनके साथ अभद्र व छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने व शोर मचाने पर वह उन्हें मजा चखाने की बात करते हुए वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद ही वह दोबारा अपने अन्य साथियों यादराम, मामराज व नरदेव के साथ आया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को भी पीटा, और महिलाओं के कपडे़ फाड़ने की धमकी देने लगे। महिला के अनुसार उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोग इकट्ठे हो गए तो चारों आरोपी अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1091 पर फोन किया और पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना चंडीमंदिर एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चारों अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही चारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में जांच महिला पुलिस के सहयोग से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed