फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Equipment will be purchased for horticulture branch with Rs 78 lakh: Kulbhushan Goyal

78 लाख रुपये से बागवानी शाखा के लिए खरीदे जाएंगे उपकरण : कुलभूषण गोयल

Tue, 24 Dec 2024 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Equipment will be purchased for horticulture branch with Rs 78 lakh: Kulbhushan Goyal
पंचकूला। नगर निगम वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अपराजिता, संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, पार्षद सुनीत सिंगला एवं गुरमेल कौर अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में बागवानी शाखा को मजबूत करने पर चर्चा हुई। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर में जगह-जगह उग रही घास झाड़ियां को साफ किया जाए। बैठक में प्रस्ताव लाया गया कि बागवानी शाखा के लिए पांच ट्रैक्टर ट्राली, एक शक्तिमान मशीन, ब्रूश कटर एवं अन्य आवश्यक सामान खरीदा जाए, जिसके लिए समिति द्वारा 78 लाख रुपये का बजट पास कर दिया गया। बैठक में वार्ड नंबर 1 से लेकर 10 तक शहर में जगह-जगह टूटी हुई सीबीडी लाइंस को ठीक करने का मुद्दा भी आया, जिसके लिए 60.41 लाख रुपये का बजट पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर 6 में सड़कों से नवनिर्माण के लिए 143 लाख रुपए पारित किए गए। वार्ड नंबर- 8 सेक्टर 19 में अलग-अलग सड़कों के लिए 66 लाख रुपये और 68 लाख रुपये के दो टेंडर को मंजूरी दी गई। बैठक में बताया गया कि शहर की जनता के लिए चलाए जा रहे कामन फैसिलिटी सेंटर में जिस कंपनी को कार्य दिया गया है, उसके टेंडर समय सीमा समाप्त हो रही है, इसलिए नया टेंडर लगाया जाना अति आवश्यक है। नगर निगम द्वारा सेक्टर 4, 12ए, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स और सेक्टर 26 में कॉमन फैसिलिटी सेंटर चलाया जा रहा है। मेयर ने सेक्टर - 21 में एक और सीएफसी खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन

इन पांचों सीएफसी के लिए नई एजेंसी लाने के लिए 80.42 लाख रुपये का टेंडर लगाने की मंजूरी दी गई। इस कंपनी द्वारा कॉमन फैसिलिटी सेंटर में कर्मचारी, इक्विपमेंट और साफ्टवेयर की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 25 की सड़कों के लिए 2 करोड़ 99 लाख रुपये का टेंडर अलाट हो चुका है। इसके अलावा यहां पर सामुदायिक केंद्र एवं बैंक्विट हाल के लिए 2 करोड़ का टेंडर आवंटित हो चुका है, जिसका कार्य जल्दी शुरू करवा दिया जाएगा। महापौर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए की सभी टेंडर तुरंत प्रभाव से लगाए जाएं और उन पर कार्य शुरू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed