फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   EPF pensioners should submit their life certificate immediately.

Panchkula News: ईपीएफ पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र तुरंत जमा कराए

Tue, 07 Oct 2025 09:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
EPF pensioners should submit their life certificate immediately.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ईपीएफओ के पेंशन धारकों को प्रतिवर्ष अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। जीवन प्रमाण पत्र जमा न करवाने की दशा में पेंशनर की पेंशन स्वत ही बंद हो जाती है।

इसके साथ ही यह भी ध्यान में लाया गया है कि पेंशनर की मृत्यु के बाद भी परिवार वाले इसकी सूचना ईपीएफओ के संबंधित कार्यालय को समय पर नहीं देते जिस कारण से विधवाओं को पेंशन के प्राप्ति में कठिनाई आती है। इससे देरी भी हो जाती है। पेंशन अब अपना जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे मोबाइल पर आधार फेस रिकाग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। जीवन प्रमाण पत्र अब वर्ष में कभी भी जमा करवाया जा सकता है। यह जमा करवाने के बाद एक वर्ष तक मान्य रहता है। विभाग ने सभी पेंशन धारकों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया, वह तुरंत जमा करवाए। साथ ही पेंशनर के परिवार से भी अपील है कि अगर पेंशनर की मृत्यु हो चुकी है तो इसकी सूचना तत्काल ईपीएफओ के संबंधित कार्यालय में दें। पेंशन धारक कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र पंजीकरण कार्य हेतु प्रतिदिन कार्य समय के दौरान आ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed