{"_id":"68d81a332dd5ce99f40302a1","slug":"entrepreneurs-from-uae-and-russia-keen-to-invest-in-punjab-panchkula-news-c-16-1-knl1001-830186-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: यूएई और रूस के उद्यमी पंजाब में निवेश के इच्छुक, मंत्री संजीव अरोड़ा ने की प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: यूएई और रूस के उद्यमी पंजाब में निवेश के इच्छुक, मंत्री संजीव अरोड़ा ने की प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात
Sun, 28 Sep 2025 11:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:57 AM IST
विज्ञापन
समूहों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री संजीव अरोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिल्ली में यूएई के लूलू ग्रुप, रूस के जियाक ग्रुप, एनसीएमएल, जाफजा, एलोन्संस, बिट्जर, हल्दीराम और बीकानेर सहित अन्य समूहों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे पंजाब में निवेश करने का आग्रह किया। इन समूहों ने पंजाब में निवेश करने में अपनी रुचि व्यक्त की।
विज्ञापन
मंत्री नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर फ्लेवरिंग द फ्यूचर फ्रॉम फार्म गेट टू ग्लोबल प्लेट-एग्रो-फूड कारोबार में अवसरों का विस्तार विषय पर पंजाब स्टेट नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का कृषि क्षेत्र मजबूत नींव रखता है और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार निवेशक हितैषी नीतियां तैयार कर रही है। साथ ही उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए नई औद्योगिक नीति बनाने के लिए गठित स्वतंत्र समिति के बारे में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में एग्रो-फूड क्षेत्र को विश्वस्तरीय हब बनाने की क्षमता है। इससे राज्य के उत्पादों को खेतों से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जा सकेगा। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने भी पंजाब पैवेलियन का दौरा किया।