{"_id":"68d6c726bad2c1833a04438f","slug":"entering-the-temple-from-the-back-gate-the-children-broke-the-dome-and-spent-twenty-thousand-rupees-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112155-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिर में पिछले गेट से दाखिल हो गोलक तोड़ बच्चों ने उड़ाए बीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिर में पिछले गेट से दाखिल हो गोलक तोड़ बच्चों ने उड़ाए बीस हजार
Sat, 27 Sep 2025 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:27 PM IST
सार
लुधियाना के हैबोवाल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दो बच्चों ने दिनदहाड़े दानपात्र तोड़कर बीस हजार रुपये चुरा लिए। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हैबोवाल के प्रतिष्ठित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पिछले गेट से अंदर दाखिल होकर दो बच्चों ने अंदर से गोलक तोड़कर बीस हजार से ऊपर की नकदी चोरी कर ली।
घटना का पता उस समय चला जब मंदिर खोलने वाले ने शाम चार बजे देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी चेयरमैन रिशी जैन को दी, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि दो बच्चों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद रिशी जैन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइन घुमारमंडी स्थित डॉ. हीरा सिंह रोड निवासी रिशी जैन की शिकायत पर बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
रिशी जैन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह हैबोवाल जोशी नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। मंदिर में दो सेवादार रखे हुए हैं जिनमें से एक सुबह गेट खोलता है और बंद करता है, जबकि दूसरा सफाई करने का काम करता है। मंदिर के पीछे वाला गेट सुबह खुलने के बाद रात को ही बंद होता है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेवादार गेट बंद कर चला गया जबकि पिछला गेट खुला था। इसी दौरान दो बच्चे दोपहर एक बजे के करीब अंदर घुसे और उन्होंने मंदिर का शीशा तोड़ा और उसके बाद गोलक तोड़ अंदर पड़ी बीस हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। शाम को सेवादार ने टूटी गोलक देख इसकी सूचना तुरंत रिशी जैन को दी। रिशी जैन ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।