Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Entered the house and attacked with a knife, retired income tax commissioner injured

घर में घुसकर चाकू से किया हमला, रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर घायल

Sun, 29 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and attacked with a knife, retired income tax commissioner injured
पंचकूला। सेक्टर-7 के एक घर में घुसकर 77 वर्षीय रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रताप काकड़िया इनकम टैक्स से कमिश्नर पद से रिटायर्ड हैं। जांच अधिकारी सतिंदर नरवाल ने बताया कि बुजुर्ग के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित के बेटे विक्रांत काकड़िया ने बताया कि वे शुक्रवार को दोपहर में घर किसी काम से आए थे। करीब ढाई बजे वापस काम के सिलसिले में गए। इसके बाद आरोपी दोपहर 2.45 बजे घर में दाखिल हुआ। मकान का मेन दरवाजा खुला था तो पीड़ित ने आरोपी को देख लिया और उन्होंने घर के भीतर आने का कारण पूछा और बाहर जाने को कहा। इस पर आरोपी युवक ने चाकू से उनके पिता के गर्दन पर दो बार हमला किया। तीसरे हमले से बचने की कोशिश पर दाहिने हाथ पर चाकू लगा। पीड़ित ने पत्नी को आवाज दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल को उपचार लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

चाकू से किया हमला
पीड़ित के घर के बाहर दो कैमरे लगे हैं। फुटेज के अनुसार आरोपी युवक घर में घुसने से करीब आधे घंटे पहले घर की रेकी कर रहा था। उसने हरी टीशर्ट और काला पैंट पहना हुआ है। एक गाड़ी बाहर की ओर जाते ही आरोपी घर में घुसता है और वारदात को अंजाम देता है। पीड़ित के परिजनों के अनुसार आरोपी सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया था। चाकू से आरोपी ने उनके पिता पर हमला किया और उसी दौरान चाकू टूट भी गया। चाकू का हैंडल प्लास्टिक का था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed