{"_id":"60aa967f8ebc3e35006db0e1","slug":"ensure-safety-of-students-before-deciding-on-12th-exam-singla-panchkula-news-pkl4142966113","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की परीक्षा पर फैसले से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की परीक्षा पर फैसले से पहले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : सिंगला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ रविवार को वर्चुअल बैठक में कहा कि केंद्र सरकार को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं संबंधी फैसला लेने से पहले विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाना चाहिए।
बैठक में पंजाब से शिक्षामंत्री सहित शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर योगराज शामिल हुए। सिंगला ने कहा कि महामारी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने बोर्ड के पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला पहले ही कर लिया है। आठवीं और दसवीं कक्षा के नतीजे पहले ही घाषित किए जा चुके हैं और पांचवीं कक्षा के नतीजे भी अंदरूनी मूल्यांकन के आधार पर सोमवार को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही यदि केंद्र बारहवीं की परीक्षाएं लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है तो पंजाब सरकार परीक्षाएं करवाते समय विद्यार्थियों की सुरक्षा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
सिंगला ने तीन विषयों की परीक्षा कराने का दिया सुझाव
सिंगला ने केंद्रीय मंत्रियों को सुझाव दिया कि अगर वे बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं करवाना चाहते हैं तो सिर्फ 3 चुनिंदा विषयों की परीक्षा ही ली जानी चाहिए। इससे कोविड के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना आसान होगा।