फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 Dengue patients reported, yet no fogging carried out in Kalka.

Panchkula News: डेंगू के पहुंचे 10 मरीज फिर भी कालका में नहीं हुई फॉगिंग

Tue, 29 Sep 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
10 Dengue patients reported, yet no fogging carried out in Kalka.
पिंजौर। कालका शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, लेकिन नगर परिषद की ओर से अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई गई है। इससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने के बीच शहर में फॉगिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर सुरेंदर और जसबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से फॉगिंग के लिए नगर परिषद कालका को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हुई। उनका कहना है कि नगर परिषद कभी हड़ताल तो कभी मशीनें खराब होने का हवाला दे रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद जमा पानी, नालियों और खाली प्लॉटों में पड़ी गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों ने मांग की कि सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाए और वार्डवार शेड्यूल सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed