{"_id":"6abad1f38f85c5832e0838f1","slug":"mayor-bansal-raises-questions-regarding-congresss-allegations-concerning-the-sir-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141946-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर मेयर बंसल ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर मेयर बंसल ने उठाए सवाल
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम के मेयर श्याम लाल बंसल ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों की ओर से जारी बयान में एसआईआर से जुड़े फैसलों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही गई है।
पत्रकार वार्ता में बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले पंचकूला नगर निगम चुनाव में वोट चोरी, ईवीएम और एसआईआर को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन जनता ने भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि अब देशभर में एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।
मेयर ने कहा कि आयोग के बयान के अनुसार एसआईआर संबंधी आदेश तीनों आयुक्तों की मंजूरी से जारी हुए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 को लेकर भी आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर अवधि से संबंधित घोषणा को सुप्रीम कोर्ट बरकरार रख चुका है, जबकि गैर-एसआईआर अवधि में निर्धारित नियमों के अनुसार फार्म इस्तेमाल होंगे।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र पर बंसल ने कहा कि आयोग के अनुसार यह किसी नीतिगत या आईटी संबंधी फैसले से जुड़ा नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था।
बंसल ने कहा कि कांग्रेस को अब एसआईआर और आयोग के भीतर मतभेद से जुड़े अपने आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।