फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   English exam pattern was like sample paper, it was fun to solve 17 questions

Panchkula News: अंग्रेजी परीक्षा का पैटर्न सैंपल पेपर जैसा रहा, 17 प्रश्न हल करने में आया मजा

Tue, 28 Feb 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
English exam pattern was like sample paper, it was fun to solve 17 questions
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा हुई। शहर के 19 सेंटरों में छात्रों की ओर से परीक्षा दी गई। इस दौरान छात्रों ने पेपर देने के बाद चेहरे खिल गए। छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा का पैटर्न स्कूल में हल कराए गए सैंपल पेपर जैसा रहा। 17 प्रश्न इसी तर्ज पर पूछे गए। 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1.30 बजे तक चला। इस दौरान स्कूल के बाहर पुलिस बल तैनात रहे। अंग्रेजी का पेपर तीन सेक्शन में था। इसमें छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिला। 10वीं अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में तीन खंड हैं। इसमें ए, बी और सी खंड में बांटा गया। खंड ए और बी में पढ़ना, व्याकरण और लेखन शामिल रहा। वहीं खंड सी में साहित्य के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र पेपर लंबा था, लेकिन पेपर सिलेबस से आने और तैयारी करने के बाद यह सरल लगा।
विज्ञापन

यह कहना था विद्यार्थियों का
सरल था पेपर
पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न सरल आए थे। प्रश्न पत्र का पैटर्न बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर जैसा रहा। पढ़ने में प्रश्न समझ में आए। साहित्य के प्रश्न बड़े थे।
विज्ञापन

- अभिषेक, विद्यार्थी

प्री बोर्ड से आसान पैसेज आए
परीक्षा का पेपर पढ़ने के बाद सरल लगा। प्रश्न हल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। प्रश्न पत्र में आए प्रश्न प्री बोर्ड्स में कराए गए प्रश्न से सरल थे। इसका उत्तर आसानी से दे सके। रीडिंग सेक्शन में सभी प्रश्न टेक्स्ट नॉलेज और लेक से हटकर सोच का अच्छा मिक्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सचिन, विद्यार्थी

साहित्य खंड में प्रश्न चैप्टर से आए
साहित्य खंड में प्रश्न चैप्टर से आए। इसे हल करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। स्कूल के टीचर की ओर से प्रश्नों को हल करवाया गया। अच्छी तैयारी के कारण किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
-बिजली, विद्यार्थी

सैंपल पेपर के माध्यम से दी थी जानकारी
प्रश्नपत्र को हल करने की जानकारी सैंपल पेपर के माध्यम से पहले दी गई थी। इसलिए पेपर को लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई। व्याकरण खंड को सरल तरीके से हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे।

- गिरीशा, विद्यार्थी
बॉक्स
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षा हुई शुरू
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं की पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। शहर में बनाए गए सभी सेंटरों पर छात्रों की ओर से परीक्षा दी गई। इसमें सभी सेंटरों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई है। इस दौरान छात्रों ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed