फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encroachments removed in Barwala; several vehicles impounded and challans issued.

Panchkula News: बरवाला में हटाया अतिक्रमण<bha>;</bha> कई वाहन इंपाउंड, काटे चालान

Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed in Barwala; several vehicles impounded and challans issued.
ट्रैफिक पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान में बिना परमिट बसें और बिना नंबर के वाहन पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। डीसीपी पंचकूला अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बरवाला में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कई वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। साथ ही सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर लोगों को चेतावनी दी गई।
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित दो निजी बसों, एक महिंद्रा पिकअप वाहन तथा बिना नंबर के कई मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार क्षेत्र और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान कुछ दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह, एएसआई पवन कुमार, राजवीर तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed