{"_id":"6a4d61b663a42674cc02bce7","slug":"encroachments-removed-from-roads-9-pushcartshandcarts-and-4-vehicles-seized-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138446-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़कों से हटाया अतिक्रमण, 9 रेहड़ी-ठेले व 4 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़कों से हटाया अतिक्रमण, 9 रेहड़ी-ठेले व 4 वाहन जब्त
विज्ञापन
सेक्टर-17/18 चौक और माजरी चौक पर पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, जाम मुक्त यातायात पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और जाम-मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के साथ सेक्टर-17/18 चौक और माजरी चौक पर कार्रवाई की गई।
सेक्टर-17/18 चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 9 रेहड़ी-ठेलों को इंपाउंड किया गया। यहां फल और अन्य सामान खरीदने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते थे, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। यातायात में बाधा बन रहे एक ई-रिक्शा को भी जब्त किया गया।
इसके बाद डीसीपी अमरिंदर सिंह ने माजरी चौक पहुंचकर ट्रायल के तौर पर लागू नई यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे नियमों के विपरीत खड़े तीन वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाकर इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।