फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encounter between Police and Shooters in Panchkula; Two Henchmen of Noni Rana and Monu Gurjar Gang Apprehended After Being Shot

Panchkula News: पंचकूला में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद नोनी राणा और मोनू गुर्जर गैंग के दो गुर्गे दबोचे

Fri, 01 May 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Encounter between Police and Shooters in Panchkula; Two Henchmen of Noni Rana and Monu Gurjar Gang Apprehended After Being Shot
एनकाउंटर के बाद जांच करतीं टीमें।
चौकी गांव के जंगलों में अज्ञात से हथियार लेकर करनाल भागने की फिराक में थे, नीलकंठ ढाबे पर करनी थी फायरिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास वीरवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद काबू कर लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने घेराबंदी कर नोनी राणा और मोनू गुर्जर गैंग के दो शार्प शूटरों को धर दबोचा। क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की गोलियों से दोनों बदमाश घायल हुए हैं जिन्हें सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
पकड़े गए आरोपियों में कैथल का चीका निवासी मुकेश (34) और सोनू (22) शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलियां सेल के इंचार्ज प्रवीण मलिक और एएसआई प्रदीप कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं जिससे दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि दो शूटर बाइक पर सेक्टर-23 के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सेल के इंचार्ज प्रवीण मलिक ने तुरंत दो टीमें गठित कर नाडा साहिब के पास से पीछा शुरू किया। निफ्ट और डंपिंग ग्राउंड के बीच खाली मैदान में जब पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया तो हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसल गई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। पुलिस के सटीक निशाने बदमाशों के पैरों में लगे और वे वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि ये दोनों आरोपी कैथल से पंचकूला सिर्फ हथियार लेने आए थे। आरोपियों ने नाडा के पास चौकी गांव के जंगलों में अज्ञात से दो पिस्तौल ली थीं। हथियार लेकर वे करनाल भाग रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से दो पिस्तौल और 6 खाली खोल बरामद किए हैं।

पूछताछ में पुलिस के सामने खुलासा हुआ है। इन शूटरों को करनाल के प्रसिद्ध नीलकंठ ढाबे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ढाबा संचालक से लंबे समय से फिरौती मांगी जा रही थी। बदमाशों की गिरफ्तारी से करनाल में होने वाली बड़ी वारदात टल गई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गैंग के अन्य नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed